Search

 
 
 

समस्तीपुर: एल्युमीनियम फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो मजदूरों की मौत

 
Samastipur: एल्युमीनियम फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लास्ट होने से दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. हादसा वैनी थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में हुआ. हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पूसा, ताजपुर रेफरल अस्पताल और सदर अस्पताल भेज दिया गया. धमाके के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिले पर सदर एसडीओ और एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

ब्लास्ट में एक मजदूर का सिर उड़ा

अधिकारियों ने आसपास के इलाके को खाली कराते हुए वहां से लोगों को हटा दिया. बताया जाता है कि इस ब्लास्ट में एक मजदूर का सिर उड़ गया. इससे हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है. कई लोगों के हाथ और पैर उड़ गए. सदर एसडीपीओ ने बताया कि अचानक से तापमान बढ़ने की वजह से बॉयलर फट गया. इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक अन्य व्यक्ति के मृत होने की संभावना है. राहत और बचाव कार्य जारी है. हादसे में मृत युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है. इसे भी पढ़ें – पूर्व">https://lagatar.in/former-mlas-son-shashi-shekhar-hoisted-the-tricolor-on-americas-highest-peak-aconcagua/">पूर्व

MLA के बेटे शशि शेखर ने अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही