Search

 
 
 

समस्तीपुर : विभूतिपुर विधायक पर जानलेवा हमला, 15 की संख्या में आये अपराधियों ने गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त, गार्ड जख्मी

 

Samastipur : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है. अपराधी आम आदमी के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों पर भी हमलावर हो रहे है. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है जहां विभूतिपुर विधायक पर जानलेवा हमला हुआ है. हमले में विधायक के गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है.
बताया जा रहा है कि सीपीआईएम दफ्तर पर 12 से 15 की संख्या में आये अपराधियों ने विधायक पर हमला किया है. जिसमें विधायक के अंगरक्षक बुरी तरह से घायल हो गये है. विधायक पर हुए हमले के विरोध मे कार्यकर्ता सड़क उतर आए और पटेल मैदान गोलंबर पर विधायक के नेतृत्व में सड़क जाम कर दी.

12 से 15 की संख्या में आये थे अपराधी


विधायक मे बताया कि बीती रात 15 की संख्या में आये अपराधियों ने पहले उनके दफ्तर में गाली गलौज की. अपराधी मुख्य गेट का ताला तोड़ अंदर घुस आये. अपराधियों को अंदर घुसता देख जब सरकारी अंगरक्षक अनिल राम बीच बचाव के लिए आये, तो अपराधियों ने उस पर हमला बोल दिया. जिसे उसे गंभीर चोट लग गयी. अपराधियों ने खड़ी गाड़ी को भी पूरी क्षतिग्रस्त कर दिया.

हमला में सरकारी गार्ड जख्मी

अपराधियों की घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोगों को जमा होने लगे. लोगों को आता देख अपराधी वहां से फरार हो गये. लोगों ने बताया कि अपराधी 2 चार पहिया गाड़ी और बाइक में आये थे . इस दौरान एक अपराधी की बाइक मौके पर ही छूट गई. विधायक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे. कार्यालय में मौजूद एक व्यक्ति के द्वारा घटना का मोबाइल में वीडियो बनाया गया है. जिसके आधार पर एक अपराधी को सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया.

इसे पहले 2 मई को भी विधायक पर हुआ था हमला

बता दें कि 2 मई को भी विधायक पर हमला हुआ था. विधायक अपने क्षेत्र से लौट रहे थे तभी उजियारपुर थाना क्षेत्र में उनपर हमला हुआ था. इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया था. फिर ये दूसरा हमला हो गया. अपराधियों ने जिस तरह से विधायक पर हमला किया इससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही