Search

 
 
 

समस्तीपुर : महिला कॉन्स्टेबल ने कंट्रोल रूम में आत्महत्या की, दो पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा

 
Samastipur : समस्तीपुर पुलिस की डायल 112 में कार्यरत महिला कॉन्स्टेबल ने आत्महत्या कर ली. महिला कॉन्स्टेबल का शव कंट्रोल रूम में फांसी के फंदे से लटकता मिला. महिला सिपाही की पहचान अर्चना कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस को घटनास्थल से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें अर्चना ने अपने पति (समस्तीपुर जिला पुलिस में सिपाही है) के निलंबन पर सवाल उठाये हैं. साथ ही उसने सरकारी क्वार्टर खाली करने को लेकर विभाग द्वारा बनाये जा रहे दबाव का भी जिक्र किया है. (पढ़ें, उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/vice-president-said-indias-development-cannot-be-digested-if-there-is-no-pulse-here-then-we-can-go-to-europe/">उपराष्ट्रपति

ने कहा, भारत का विकास हजम नहीं होता, यहां दाल नहीं गलती, तो यूरोप जा सकते हैं…, इशारा किधर!)

पति के निलंबन और क्वार्टर खाली कराने को लेकर डिप्रेशन में थी अर्चना 

जानकारी के अनुसार, महिला कॉन्स्टेबल अर्चना कुमारी का पति सुमन समस्तीपुर जिला पुलिस में सिपाही है. हालांकि काम में लापरवाही की वजह से वह दो महीने से निलंबित था. इस दौरान उनको सरकारी क्वार्टर खाली करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था. कहा जा रहा है कि अर्चना और सुमन को जो क्वार्टर आवंटित किया गया था, उसमें पहले से दूसरा सिपाही रहता था और उसने क्वार्टर के गेट पर ताला लगाया था. दोनों गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गये थे. इसी बात को लेकर सुमन को निलंबित कर दिया गया और क्वार्टर खाली करने के लिए कहा जा रहा था. इन सभी कारणों की वजह से अर्चना बीते कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी. इसे भी पढ़ें : प्राकृतिक">https://lagatar.in/families-affected-by-natural-disaster-will-get-compensation/">प्राकृतिक

आपदा से पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा, गृह विभाग 2.96 करोड़ की राशि स्वीकृत की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही