Search

 
 
 

समस्तीपुर: नीतीश कुमार ने बीबीसी दफ्तर में छापेमारी के सवाल पर बोलने से किया इंकार

 
Samastipur: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर हैं. सीएम समाधान यात्रा के दौरान समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया ने उनसे बीबीसी दफ्तर में छापेमारी व पुलवामा हमले की रिपोर्ट नहीं आने पर सवाल किया. जिसके बाद नीतीश कुमार ने इन सवालों पर कुछ भी बोलने से इंकार किया. और कहा कि वह तो भारत सरकार का काम है चलता ही रहता है. इससे पूर्व सीएम ने जीविका दीदियों द्वारा जैविक विधि से की जा रही मिश्रित खेती का मुआयना किया. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार काली स्थान के निकट विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर पहुंचे. इसका भी निरीक्षण किया. सीएम ने 341 करोड़ 67 लाख की लागत से बने 221 सरकारी योजनाओं का शिलान्यास किया. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ सीएम ने समीक्षा बैठक की. उसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि समस्तीपुर कृषि क्षेत्र का सबसे खास जगह है. इसे भी पढ़ें: BJP">https://lagatar.in/bjp-mp-nishikant-dubey-gets-relief-know-which-bench-of-hc-refused-to-hear-the-case/">BJP

सांसद निशिकांत दुबे को राहत बरकरार, जानिए HC के किस बेंच ने मामला सुनने से किया इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही