Search

 
 
 

समस्तीपुर : कांवरियों से भरी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 50 से अधिक घायल

 
Samastipur : बिहार के समस्तीपुर में सावन की अंतिम सोमवारी के दिन बड़ा हादसा हो गया. यहां दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के NH-28 स्थित ढेपुरा गांव के पास कांवरियों से भरी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में एक कांवर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लोहागीर वार्ड नंबर 10 निवासी अमरजीत कुमार के रूप में हुई है. वहीं पिकअप में सवार 50 से अधिक कांवरिये घायल हो गये. इनमें से करीब 12 लोगों की हालत गंभीर घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. सभी कांवरिये उजियारपुर थाना क्षेत्र स्थित लोहागीर गांव के रहने वाले हैं. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-excise-departments-action-pickup-van-loaded-with-illegal-liquor-seized-from-home/">पलामू

: उत्पाद विभाग की कार्रवाई, घर से अवैध शराब लदा पिकअप वैन जब्त, एक गिरफ्तार)

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गयी पिकअप वैन

जानकारी के अनुसार, सभी कांवरियां झमटिया से जल भरकर समस्तीपुर थानेश्वर स्थान में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने जा रहे थे. तभी NH-28 स्थित ढेपुरा गांव के पास पिकअप वैन का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में 50 से अधिक कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं एक की मौत हो गयी. आनन फानन में सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. 12 से अधिक लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये हैं. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/canopy-elephants-created-havoc-killed-a-woman/">चंदवा

: हाथियों ने मचाया उत्पात, महिला की जान ली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही