बिहार के समस्तीपुर जिला से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां खानपुर के एक स्कूल में बुधवार को सातवीं के एक छात्र की उसके साथियों ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी है. ये घटना खानपुर थाना इलाके के बिशनपुर मिडिल स्कूल की है. वहीं मृतक छात्र की पहचान 13 साल के अमरनाथ कुमार के रूप में हुई है. जो बिशनपुर पंचायत के वार्ड नौ का रहने वाला था और कक्षा सात में पढ़ाई करता था. बताया जा रहा है कि लंच ब्रेक के दौरान किसी बात को लेकर छात्रों में विवाद हो गया था. जिसके बाद हत्या करने वाले छात्र भाग गये. वहीं सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित होकर स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे. पूरे गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया.
समस्तीपुर : सातवीं के छात्र की साथियों ने ही पीट हत्या कर दी,गाव में मातम
Last Updated: Oct 17, 2024 12:00 AM (IST)