Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समस्तीपुर: तांत्रिक ने 9 महीने की बच्ची का गला काटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Samastipur : समस्तीपुर में एक तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र विद्या के चक्कर में नौ महीने की मासूम बच्ची का गला काट दिया. मामला शिवाजीनगर प्रखंड के हथोड़ी थाना क्षेत्र के पूर्णिमा धरमपुर गांव की है. जहां महिला तंत्र विद्या सीखने के लिए तांत्रिक विशन देव सिंह को अक्सर घर पर बुलाती थी. शनिवार 8 मार्च को भी तांत्रिक आया था. उसी दिन उसने महिला की बच्ची का गला धारदार चीज से काटा था. इसके बाद बच्ची को लेकर उसकी मां पीएचसी पहुंची. यहां मासूम की गंभीर हालत को देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तब महिला ने सब बताया. मामले में पुलिस ने तांत्रिक विशन देव सिंह को गिरफ्तार कर लिया. घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले भी तांत्रिक ने महिला के बड़े बेटे का गला रेता था. उसकी मौत हो गई थी. हालांकि यह मामला दब गया और प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. लोगों ने कहा महिला का पति बाहर नौकरी करता है. घर पर उसकी पत्नी अकेली रहती है.  महिला जादू-टोना सीखने के लिए नव टोला गांव निवासी तांत्रिक विशन देव सिंह को बराबर घर पर बुलाती है. इधर, महिला का कहना है कि तांत्रिक उसके यहां आता-जाता था. पैसे की मांग करता था. पैसे देने से जब महिला ने मना क दिया तो वह कहने लगा कि वह उसकी बच्ची को मार डालेगा. महिला का आरोप है कि पैसा नहीं देने के कारण ही उसकी बच्ची का तांत्रिक ने गला काटा है. थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि बच्ची का उपचार कराया जा रहा है. पूर्व में भी महिला के बच्चे का गला काटे जाने की बात बताई गई है, लेकिन इसका कोई साक्ष्य नहीं मिला है. तांत्रिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें:  मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-charges-framed-against-ca-suman-and-engineer-shashi-prakash/">मनी

लॉन्ड्रिंग मामला : CA सुमन और इंजीनियर शशि प्रकाश के खिलाफ आरोप गठित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही