Search

 
 
 

समस्तीपुर : करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वार्ड संख्या 12 स्थित बिजली पोल के पास खड़ी शांति देवी अचानक करंट की चपेट में आ गईं. शांति देवी का बेटा अरुण बच्ची को गोद में लिए उसे बचाने के लिए गया तो दोनों भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए.  इसके बाद अजित कुमार ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Samastipur : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित विभूतिपुर गांव में रविवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया. यहां करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.

 

जबकि मात्र तीन माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

 

मृतकों में रामाशीष राम की पत्नी शांति देवी, पुत्र अरुण राम और पोता अजित कुमार राम शामिल है. वहीं अरुण राम की तीन माह की पुत्री अंशी कुमारी जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

 

शांति देवी को बचाने में अन्य दो लोगों की गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वार्ड संख्या 12 स्थित बिजली पोल के पास खड़ी शांति देवी अचानक करंट की चपेट में आ गईं. शांति देवी का बेटा अरुण बच्ची को गोद में लिए उसे बचाने के लिए गया तो दोनों भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए. 

 


इसके बाद अजित कुमार ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शांति देवी, अरुण राम और अजित कुमार को मृत घोषित कर दिया.

 

विधायक ने बिजली विभाग को ठहराया जिम्मेदार

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं स्थानीय विधायक अजय कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. विधायक ने हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही