Search

 
 
 

समस्तीपुर :  महिला थाना प्रभारी 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने चालक को भी दबोचा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. उनके साथ उनके चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
 

Samastipur :   बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां महिला थाना प्रभारी पुतुल कुमारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. उनके साथ उनके चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

https://lagatar.in/jharkhand-cadre-ips-officers-traditional-style-gave-an-inspirational-message-by-planting-paddy 

 

मारपीट के केस को मैनेज करने के एवज में मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि एक मारपीट के केस को मैनेज करने के एवज में महिला थाना प्रभारी ने 20 हजार रुपये की मांग की थी. शिकायत की जांच के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को पुतुल कुमारी को रिश्वत की राशि लेते समय दबोच लिया. उनके साथ उनके चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. 

 

डीएसपी ने की पुष्टि, आगे की जांच जारी

निगरानी डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई. आरोपी महिला अफसर और ड्राइवर को रिश्वत लेते कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया है. दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.

 

समस्तीपुर में रिश्वतखोरी पर प्रशासन की पैनी नजर

गौरतलब है कि हाल ही में समस्तीपुर में रिश्वत मामले में एएसआई मृत्युंजय कुमार को निलंबित किया गया था. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन अब भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे मामलों में कड़ा रुख अपनाया जा रहा है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही