Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समस्तीपुर : शौच के लिए निकली महिला से गैंगरेप, अर्धनग्न कर बिजली के खंभे से लटकाया

Advertisement
Advertisement

Samastipur : जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां शौच के लिए निकली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला को बेहोशी के हालत में नग्न अवस्था में बिजली के खंभे से लटका दिया. पूरी घटना की जानकारी विभूतिपुर थाना को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुट गयी.

सुबह महिला घर से शौच के लिए निकली थी

परिवार वाले ने बताया कि महिला शौच के लिए सुबह अपने घर से निकली थी. सभी बदमाशों ने महिला को उठा लिया. उसे लेकर सुनसान जगह पर पहुंचे और दुष्कर्म करने का प्रयास किया. जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और हत्या करने की धमकी भी दी. सभी आरोपियों ने महिला के साथ बारी- बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.जिसके बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गयी. आरोपियों ने महिला को मरा हुआ समझ कर बिजली के खंभे के सहारे फंदे से लटका कर फरार हो गये. जब सुबह गांव के लोग खेत पहुंचे तो उन्होंने महिला को लटका हुआ देखा. और शोर मचाया. आवाज सुनकर गांव के कई अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने महिला को खंभे से उतारकर स्थानीय स्तर से इलाज कराना शुरू किया. उसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती करवाया गया. जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अभी महिला की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

परिजनों ने टेंट और बाजा मजदूरों पर जताया शक

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घर में शादी समारोह था. जिसको लेकर घर में टेंट और बाजे वाले मजदूर आये हुए थे. जब महिला सुबह घर से निकली तो टेंट बाजा के मजदूरों ने महिला के गहने लूट लिये और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

लोगों ने 7 व्यक्ति को बनाया बंधक

महिला के साथ हुई घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शक के आधार पर 7 लोगों को बंधक बना लिया. पुलिस के आते ही ग्रामीणों ने सभी को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उन सभी मजदूरों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण उसका बयान नहीं लिया गया है. उसके बयान का इंतजार किया जा रहा है.

पुलिस सभी बंधक बनाये मजदूरों से पूछताछ कर रही

महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि महिला के साथ हुए हुई दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया गया है. पूरा मामला पीड़िता के होश में आने के बाद ही पता चलेगा. सातों बंधकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही