Search

संबलपुर- जम्मू तवी एक्सप्रेस 30 अगस्त तक डेहरी ऑनसोन मार्ग से चलेगी

Ranchi : उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के चुर्क स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण संबलपुर- जम्मू तवी एक्सप्रेस एवं जम्मू तवी - संबलपुर एक्स्प्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर- जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन 25 अगस्त 27 अगस्त 29 अगस्त एवं 30 अगस्त को कुल 4 ट्रिप अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड- चोपन- चुनार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड- डेहरी ऑनसोन- पंडित दीन दयाल उपाध्याय - चुनार होकर चलेगी. वहीं जम्मू से चलकर रांची स्टेशन हुए हुए संबलपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 18310 जम्मू तवी- संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 25 अगस्त, 26 अगस्त, 28 अगस्त एवं 30 अगस्त को कुल 4 ट्रिप अपने निर्धारित मार्ग चुनार- चोपन- गढ़वा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार - पंडित दीन दयाल उपाध्याय - डेहरी ऑनसोन- गढ़वा रोड होकर चलेगी. इसे भी पढ़ें- OBC">https://lagatar.in/officers-should-not-hesitate-in-obc-caste-certificate-rajendra-prasad/">OBC

जाति प्रमाण पत्र मे कोताही नहीं बरतें अधिकारी- राजेंद्र प्रसाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp