Lucknow : संभल स्थित जामा मस्जिद मामले में जिला कोर्ट में चल रही सुनवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दिये जाने का खबर है. हाईकोर्ट ने 25 फरवरी तक सुनवाई पर रोक लगा दी है. मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में हुई. आज बुधवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई के क्रम में इस मामले के सभी पक्षकारों से 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है. पक्षकारों के जवाब पर मस्जिद कमेटी को दो हफ्ते में अपना रिज्वांइडर देना होगा. इंतजामिया कमेटी की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा था.
संभल जामा मस्जिद: जिला कोर्ट की सुनवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक, पक्षकार 4 सप्ताह में जवाब दाखिल करें...
Last Updated: Jan 08, 2025 12:00 AM (IST)