Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संभल : निचली अदालत के निर्णय लेने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने का निर्देश

Sambhal :   संभल हिंसा मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज शुक्रवार को सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी कर निचली अदालत को कोई भी निर्णय लेने पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए  प्रशासन को आदेश दिया कि वह इलाके में शांति बहाल करे. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया. कोर्ट का कहना था कि  इस मामले में निचली कोर्ट के आदेश पर कुछ आपत्तियां है. हाईकोर्ट की इजाजत के बिना कोई भी एक्शन न किया जाये. साथ ही  कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप हाईकोर्ट क्यों नहीं गये?

शाही जामा मस्जिद के आसपास भारी संख्या  में पुलिस फोर्स तैनाती 

जुमे की आज नमाज है. संभल में शाही जामा मस्जिद के आसपास भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गयी है. हालात सामान्य है और सड़कों पर लोग चहलकदमी करते नजर आ रही है. स्कूल खुले हुए हैं लेकिन इंटरनेट सेवा बंद है. जामा मस्जिद के आसपास और गेट के बाहर देर रात अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया. संभल थाने के आसपास हर चौराहे पर पुलिस कर्मी दिख रहे हैं.

सर्वे  रिपोर्ट 8 जनवरी को कोर्ट में पेश हो सकती है

उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे की रिपोर्ट अगले साल 8 जनवरी को कोर्ट में पेश हो सकती है. कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह के अनुलार हिंसा की वजह से सर्वे रिपोर्ट तैयार नहीं हो पायी है. हालांकि आज ही रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया था. लेकिन कोर्ट कमिश्नर ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए समय की मांग की. कहा जा रहा है कि अब अगले साल 8 जनवरी को रिपोर्ट पेश होने की संभावना है. एक बात और कि स्थानीय कोर्ट के सर्वेआदेश के खिलाफ जामा मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका डाली है,  जिस पर आदेश आ गया है. बता दें कि  जिला सिविल कोर्ट के आदेश को लेकर जामा मस्जिद परिसर का सर्वे 19 और 24 नवंबर को किया गया था. इसके बाद शहर में दंगा भड़क गया.

संभल में मुगल शासक बाबर के समय में जामा मस्जिद बनी है

जान ले कि संभल में मुगल शासक बाबर के समय में जामा मस्जिद बनी है. हिंदू संगठनों का मानना है कि यहां पहले हरि हर मंदिर था, जहां पर मस्जिद निर्मित की गयी है. इस मामले में हिंदू पक्ष की ओर से एक वकील ने कोर्ट सर्वे की मांग वाली याचिका स्थानीय कोर्ट में दायर की. इसके बाद कोर्ट ने सर्वे करने का आदेश दिया. सर्वे के आदेश के बाद इलाके में तनाव फैल गया. मुस्लिम समाज न  इसका विरोध किया. कोर्ट के आदेश के बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे की एक टीम सर्वे करने 24 नवंबर को शाही मस्जिद पहुंची. इसका मुस्लिम समाज ने विरोध किया. इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प हो गयी. हिंसा मे मुस्लिम समुदाय के चार लड़कों की मौत हो गयी. उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिंसा को लेकर कई लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस टीम गिरफ्तार किये गये लोगों से पूछताछ कर रही है. उनके मोबाइल फोन और कॉल्स खंगाले जा रहे हैं .

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही