Patna : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लोकतंत्र पर धब्बा बताया. उन्होंने कहा कि इस धब्बे का जिम्मेदार अगर कोई है, तो वो जियाउर्रहमान हैं. गिरिराज सिंह ने मांग उठाई कि ऐसे लोगों के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा चलना चाहिए. जिन लोगों ने यह आतंक और दंगा फैलाया है, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि फिर कभी इस तरह की स्थिति पैदा न हो.
संभल हिंसा लोकतंत्र पर काला धब्बा : गिरिराज सिंह
Last Updated: Nov 26, 2024 12:00 AM (IST)