Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संबित पात्रा ने कांग्रेस को घेरा, कहा, रेप की घटना पर राजनीति नहीं हो, क्या छत्तीसगढ़, राजस्थान की दलित बेटी हिंदुस्तान की बेटी नहीं है

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  दिल्ली कैंट के नांगल में बच्ची से रेप और हत्या के मामले में भाजपा द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त की गयी है.  भाजपा  प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता में दुष्कर्म और हत्या घटना को निंदनीय करार देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा. साथ ही पात्रा ने कहा कि रेप जैसे मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए. कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब में जघन्य मामले नहीं दिखाई देते हैं. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/congress-surrounds-home-minister-shah-over-rape-and-murder-of-minor-in-delhi-rahul-gandhi-meets-family/123571/">दिल्ली

में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या को लेकर कांग्रेस ने गृह मंत्री शाह को घेरा, राहुल परिजनों से मिले

दलित की बेटी अगर राजस्थान से है, तो क्या वह हिंदुस्तान की बेटी नहीं

नांगल में बच्ची की हत्या और राहुल गांधी के दौरे को लेकर संबित पात्रा ने कहा कि कल राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि दलित की बेटी भारत की बेटी है. इसमें कोई दो राय नहीं है. दलित की बेटी हिंदुस्तान की बेटी है. उसे न्याय मिलना चाहिए. साथ ही पात्रा ने सवाल किया  कि दलित की बेटी अगर राजस्थान से है, तो क्या वह हिंदुस्तान की बेटी नहीं है.   दलित की बेटी अगर छत्तीसगढ़ की है, क्या वह हिंदुस्तान की नहीं है.  भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव की बच्ची जिसके साथ जघन्य अपराध होता है, क्या वह हिंदुस्तान की बेटी नहीं है. संबित पात्रा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्या हम हिंदुस्तान को भी सरकारों और राज्यों के हिसाब से बांटकर दलितों की राजनीति को आगे बढ़ायेंगे.

राहुल गांधी ने पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल एक्ट का उल्लंघन किया

पात्रा ने कहा, राहुल गांधी ने राजनीतिक फायदे के लिए पीड़ित बच्चे के माता पिता का फोटो ट्वीट किया है जो कि पॉक्सो एक्ट के खिलाफ है.’ इसके साथ ही भाजपा ने राहुल गांधी द्वारा पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल एक्ट के उल्लंघन पर जवाब मांगा है. पात्रा ने कहा, ‘मैं आज भाजपा की ओर से NCPCR से निवेदन करूंगा कि राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार से पॉक्सो एक्ट की धारा 23 और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) की धारा 74 का उल्लंघन किया गया है, NCPCR उसका संज्ञान ले और राहुल गांधी को नोटिस जारी करे.’   इसे भी पढ़ें : प्रवर्तन">https://lagatar.in/enforcement-directorate-arrests-businessman-gautam-thapar-accused-of-misappropriating-rs-467-crore/123565/">प्रवर्तन

निदेशालय ने बिजनेसमैन गौतम थापर को गिरफ्तार किया, 467 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

कांग्रेस ने  अमित शाह पर हल्ला बोला था

बता दें कि इस मामले में कांग्रेस ने कल मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हल्ला बोला था. आरोप लगाया था कि दिल्ली में जंगलराज कायम हो गया है. राहुल गांधी ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया कि दलित की बेटी भी देश की बेटी है.  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आरोप है कि गृह मंत्री अमित शाह अपनी जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं. ट्वीट किया कि दिल्ली के नांगल में नाबालिग बच्ची के साथ हुई घटना दर्दनाक एवं निंदनीय है. सोचिए क्या बीत रही होगी उसके परिवार पर? Nivedita: [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही