Search

पलामू का समीर हत्याकांड: जमीन विवाद में हुई सुपारी किलिंग, 5 आरोपी गिरफ्तार

गिरफतार आरोपियों के साथ पुलिस अधिकारी.

पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे


Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बस स्टैंड रोड में 2 अप्रैल की रात समीर उर्फ गुड्डू खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं. चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि घटना के तुरंत बाद आरोपी इसराइल आजाद उर्फ मिंटू ने ही सबसे पहले पुलिस को सूचना दी थी. उसने घटना को अलग दिशा देने का प्रयास किया.

 

जांच के दौरान पता चला कि चनवारी इलाके में जमीन को लेकर समीर उर्फ गुड्डू खलीफा व मिंटू के बीच विवाद चल रहा था. दोनों पहले जमीन का कारोबार साथ मिलकर करते थे. इसमें दो अन्य पार्टनर भी शामिल थे. पुलिस उन पार्टनरों से भी पूछताछ कर रही है.

 

 

पुलिस के अनुसार मिंटू ने पहले अपराधियों को बुलाकर अपने ऑफिस की रेकी कराई थी. इसके बाद समीर की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी गई. इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें फैज खान को शुक्रवार को पांकी-तरहसी बॉर्डर इलाके में मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था. वहीं अन्य चार आरोपियों आदर्श कुमार उर्फ धोनी, तारिक साह उर्फ मन्नान, इसराईल आजाद उर्फ मिंटू डाला और शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन को भी गिरफ्तार किया गया है.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हथियार, जिंदा कारतूस, 39400 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है. गिरफ्तार सभी आरोपियों पर पूर्व से भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

 

पूछताछ में यह भी सामने आया कि शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्याकांड को वर्ष 2012 में हुए लाडले हसन उर्फ लड्डू खान हत्याकांड से जोड़ने की कोशिश की गई थी. लेकिन जांच में यह दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, जमीन विवाद और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp