Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला कॉलेज के समीर राय को मिला प्राचार्य प्रशंसा पत्र सम्मान

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस के अतिथि शिक्षक समीर कुमार राय को प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने ``प्राचार्य प्रशंसा पत्र सम्मान`` से सम्मानित किया. उन्हें यह सम्मान नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ), ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) तथा झारखंड स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल के डाटा ऑफ बेसलाइन सर्वे 2021-22 में घाटशिला महाविद्यालय के सभी पक्षों का विवरण प्रमुखता से उपलब्ध कराने में इनके विशिष्ट सहयोग एवं समर्पण के लिए प्रदान किया गया है. प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया को समीर कुमार राय ने निस्वार्थ भाव से दिन रात मेहनत कर पूर्ण किया है. जिसकी सराहना महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने भी की. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-culvert-sinks-in-kundaluka-increased-apprehension-of-accident/">डुमरिया

: कुंडालुका में कल्वर्ट धंंसा, दुर्घटना की बढ़ी आशंका

महाविद्यालय के विकास को लेकर दिया गया विवरण

उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के शिक्षा परिषद द्वारा जो बेसलाइन सर्वे में रिपोर्ट मांगा गया है उसमें कॉलेज को प्राप्त जमीन, वर्ग कक्ष संख्या, महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या, परीक्षा परिणाम, छात्रावास की संख्या तथा उसमें रहने वाले छात्रों की संख्या, एनएसएस, एनसीसी एवं स्पोर्ट्स गतिविधियों का विवरण के साथ महाविद्यालय के विकास को लेकर सरकार से जो अपेक्षाएं हैं उसका विवरण इसमें भरा गया. इससे कॉलेज के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. समीर कुमार के उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए उन्हें सम्मानित करने से पूर्व कॉलेज परिसर में शिक्षक एवं कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया समीर कुमार राय के इस उदारता पूर्ण सहयोग के लिए उन्हें प्राचार्य प्रशंसा पत्र सम्मान से सम्मानित किया जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-face-biometric-attendance-started-in-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हन विश्वविद्यालय में फेस बायोमैट्रिक अटेंडेंस शुरू

यह रहे मौके पर उपस्थित

इस मौके पर डॉ. नरेश कुमार, प्रो. एन आर महतो, डॉ एस पी सिंह, डॉ. दिल चंद राम, डॉ. संदीप चंद्रा, प्रो महेश्वर प्रमाणिक, प्रो राम विनय श्याम, प्रो विकास मुंडा, प्रो अर्चना सुरीन, डॉ संजेश तिवारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही