Search

 
 
 

मेरी बहनों के खाते में सम्मान राशि पहुंचना शुरू हुई, नये युग का सूर्योदय हुआ : हेमंत सोरेन

 
  Ranchi :   सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य की मेरी बहनों के खाते में सम्मान राशि पहुंचना शुरू हुई खटाखट-खटाखट. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत हर बहना को हर साल 12 हजार.... एक नये युग का सूर्योदय हुआ है आज.

मंईयां सम्मान योजना की पहली किश्त  बहनों के खातों में पहुंच गयी  

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली किश्त हमारी बहनों के खातों में पहुंच गयी है. यह क्षण हमारे राज्य के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया है. हर चमकती आंख, हर खिली मुस्कान इस बात का गवाह है कि हमारा संकल्प अब साकार हो रहा है. यह महज एक कदम है उस लंबी यात्रा का, जिसकी कल्पना हमने साथ मिलकर की थी.यह योजना हमारी बहनों के जीवन में नवीन उमंग और उत्साह भर रही है. उनके सपनों को पंख लग गये हैं, और आत्मनिर्भरता की ओर उनका यह प्रथम कदम है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही