Search

डेयरी से लिए गए दूध और खाद्य पदार्थों के नमूने, जांच के लिए भेजे गए प्रयोगशाला

Hazaribagh : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी चंद्र प्रकाश गुग्गी ने शहर के विभिन्न डेयरी से दूध और दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए. हजारीबाग के नया एवं पुराना बस स्टैंड बाजार, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक एवं शहर के विभिन्न जगहों के साथ-साथ अमृतनगर स्थित गोमिका डेयरी से दूध एवं खोआ का नमूना संग्रह किया गया. इस एकत्रित नमूनों में यूरिया एवं कास्टिक सोडा की मिलावट की जांच के लिए फूड सेफ्टी ऑफ ह्वील वैन के माध्यम से रांची प्रयोगशाला भेजा गया. जांच अभियान के दौरान प्रावैधिक लैब टैक्नीशियन, संदीप एवं उदय कुमार साहू उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp