Search

 
 
 

सम्राट चौधरी ने परिवारवाद को लेकर कसा तंज, कहा- 2G-3G ने राज्य और 4G ने देश को लूटा

 
RJD, TMC व सपा को 2G, DMK को 3G और कांग्रेस को 4G जेनरेशन बताया Patna :   बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और आरजेडी पर परिवारवाद को लेकर तंज कसा है. पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा कि देश में दो लुटेरे घूम रहे हैं. एक ने देश, तो दूसरे ने बिहार को लुटने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी देश को लुटने का काम किया है, उन्हें सूद समेत चुकाना पड़ेगा. बिहार और देश की जनता आगामी चुनावों में इन सभी लोगों का हिसाब करेगी.

बिहार, यूपी और बंगाल को 2G जेनरेशन ने लूटा

सम्राट चौधरी ने लोगों को देश में भ्रष्टाचार के तीन मॉडलों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि 2G मने दो जेनरेशन वाले नेता. सम्राट ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले मां-पिता थे. अब बेटा भी आ गया है. यूपी और बंगाल में भी दो जेनरेशन के राजनेता हैं. बंगाल को ममता बनर्जी (टीएमसी) ने लूटा और अब उनका भतीजा भी लूट रहा है. उसी तरह यूपी में पहले मुलायम सिंह और अब अखिलेश यादव (समाजवादी पार्टी) देश में दो जेनरेशन को बदनाम करने का काम कर रहे हैं.

4G मॉडल में आते हैं कांग्रेस पार्टी के युवराज

सम्राट चौधरी ने 3G मॉडल को भी समझाया. कहा कि 3G का मतलब तीन जेनरेशन वाले नेता से है. चौधरी ने 3G मॉडल कहकर तमिलनाडु की डीएमके सरकार यानी करुणानिधि के परिवार वालों पर हमला बोला. कहा कि ये लोग लगातार सनातन के खिलाफ बोलते आ रहे हैं. चाहे वे करुणानिधि हों, एमके स्टालिन हों या उनके पुत्र हों, सभी सनातन को गाली दे रहे हैं. डिप्टी सीएम ने 4G मॉडल समझाते हुए कहा कि इस मॉडल में वो आते हैं, जो चार जेनरेशन से देश को लुटने का काम कर रहे हैं. चौधरी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज 4G मॉडल में आते हैं. पहले पंडित नेहरू, फिर इंदिरा गांधी, फिर राजीव गांधी और अब राहुल गांधी देश को लुटने का काम कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही