Bokaro: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 8 काली मंदिर के सभागार में संयुक्त किसान मोर्चा एवं मजदूरों यूनियन की संयुक्त बैठक हुई. जिसका उद्घाटन किसान नेता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन झारखंड राज्य सचिव कुमुद महतो ने किया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अमेरिका - भारत मुक्त व्यापार समझौता, एमएसपी की कानूनी गारंटी व चार लेवर कोड वापस लेने को लेकर 10 अगस्त 2026 को जेल भरो आंदोलन को सफल बनाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:
उनका कहना है कि सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 10 तारीख को हम गारगा पुल जमा होगें तथा वहीं से गिरफ्तारी देंगे, इस आन्दोलन में काफी संख्या में में किसान मजदूर भाग लेंगे.

15 नवंबर 2026 को मजदूर मैदान में किसान महापंचात का आयोजन किया जाएगा, मौके पर अखिल भारतीय किसान के झारखंड उपाध्यक्ष पंचानन महतो, किसान संग्राम समिति के बोकारो जिला अध्यक्ष गयाराम शर्मा, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बोकारो जिला अध्यक्ष ध्युजटी घोष, अखिल भारतीय किसान सभा के दिवाकर महतो, झारखंड किसान सभा के विश्वनाथ बनर्जी, यूनियन नेता राजकुमार गोराई, रामाधार सिंह, राजू रजवार, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बोकारो जिला सचिव हरिपद महतो, के अलावा एमपी मंडल, संतोष गोप, रामअवतार शर्मा, बीरेंद्र झा, महेन्द्र महली, सुभाष रबि दास, राजू शाह शिवनाथ राय, राजू कुमार, पलटू उरांव, अजय कुमार, पंकज कुमार, राकेश रंजन के अलावा काफी संख्या में किसान एवं मजदूर ने भाग लिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment