Search

 
 
 

लिवर सिरोसिस से जूझ रहीं सना मकबूल ने मनाया 30वां बर्थडे, कहा– ट्रांसप्लांट के बिना ठीक..

एक्ट्रेस सना मकबूल इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. उन्हें लीवर सिरोसिस डायग्नोज़ हुआ है. अपनी बीमारी को लेकर सना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की और बताया कि वे इस मुश्किल दौर से कैसे गुजर रही हैं.
 

Lagatar desk :  एक्ट्रेस सना मकबूल इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. उन्हें लीवर सिरोसिस डायग्नोज़ हुआ है. अपनी बीमारी को लेकर सना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की और बताया कि वे इस मुश्किल दौर से कैसे गुजर रही हैं. इस बीच, सना ने अपना 30वां जन्मदिन भी मनाया. सना ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए एक पोस्ट भी  शेयर की है. तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रही हैं

 

 

 

 

लिवर सिरोसिस से जूझ रहीं एक्ट्रेस : हाल ही में सना ने एक इंटरव्यू में  बताया कि वह लिवर सिरोसिस से जूझ रही हैं. ये बीमारी ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस का एक गंभीर रूप है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम अपने ही लिवर पर हमला करने लगता है. सना लंबे समय से इसका इलाज करा रही थीं, लेकिन हाल ही में उनकी तबीयत और बिगड़ गई.

 

 

सना ने आगे कहा, मैं और मेरे डॉक्टर कोशिश कर रहे हैं, कि लिवर ट्रांसप्लांट की नौबत न आए. मैंने इम्यूनोथेरेपी शुरू की है, जो काफी थकाने वाली है, लेकिन मैं चाहती हूं. कि बिना ट्रांसप्लांट के ठीक हो जाऊं.

 

 

सना मकबूल का करियर फ्रंट  : टीवी सीरियल में एक्टिंग करने के अलावा सना मकबूल ‘बिग बॉस 3’ ओटीटी में भी नजर आईं. इस रियालिटी शो की वह विनर भी बनीं. सना ने कई साउथ की फिल्मों में भी अभिनय किया है

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही