Search

 
 
 

साकची में सनातन उत्सव समिति ने बाल दिवस पर चार साहिबजादों को किया याद

 
Jamshedpur : सनातन उत्सव समिति ने रविवार को साकची में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें चार साहिबजादों को याद किया गया. समिति की ओर से चार साहिबजादों की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी कुर्बानी को याद कर नमन किया गया. सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह ने युवकों को चार साहिबजादों की कुर्बानी की कहानी बताई. धर्म की खातिर खुशी-खुशी शहादत और जंग में दुश्मनों को धूल चटाया. चार साहिबजादों में गुरु जी के दो बड़े साहिबजादे जंग में लड़ते हुए शहीद हो गए, वहीं दो छोटे साहिबजादों को जिंदा दीवार में चिनवा दिया गया. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/cm-honored-57-policemen-including-chaibasa-sp-on-jharkhand-foundation-day/">

 झारखंड स्थापना दिवस पर चाईबासा एसपी समेत 57 पुलिसकर्मियों को सीएम ने किया सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर ने भी चार साहिबजादों की वीरगाथा के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में बाल दिवस के मौके पर चार साहिबजादों को याद कर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने भारत सरकार व झारखंड सरकार से आग्रह किया है कि चार साहिबजादों की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए. मौके पर क्रीड़ा भारती के जिला सह मंत्री सतनाम सिंह, को-ऑपरेटिव कॉलेज के बीएड डिपार्टमेंट के एचओडी राजू ओझा, सनातन उत्सव समिति के अंकेश, मनप्रीत, अमन, कुलदीप, अभय, विरेंद्र, तापस, शुभम, उदय राव, सौरव, संजय, शेरे, राज, दीपक वशिष्ठ, दीपक शुक्ला आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही