Hazaribagh : बागेश्वर धाम को लेकर इन दिनों पूरे देश भर में बवाल मचा हुआ है. कई ऐसे संगठन हैं, जो बागेश्वर धाम का समर्थन कर रहे हैं, तो कई लोग इस पूरी घटना को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. हजारीबाग में पेशे से इंजीनियर अमन कुमार सड़क पर उतरकर बागेश्वर धाम का समर्थन करते हुए दिखे. उन्होंने गले में बागेश्वर धाम के नाम की तख्ती लगा कर बागेश्वर धाम का समर्थन किया. इसे भी पढ़ें:
न्यूजीलैंड">https://lagatar.in/new-zealands-entire-team-piled-on-108-runs-hardik-pandyas-brilliant-catch-going-viral-see/">न्यूजीलैंड
की पूरी टीम 108 रन पर ढेर, वायरल हो रहा हार्दिक पंड्या का शानदार कैच, देखें… अपने धर्म का प्रचार कहां से गलत है- अमन कुमार
अमन कुमार का कहना है कि अपने धर्म का प्रचार करना कहां से गलत है. अगर किसी को हनुमान जी की पूजा करने के लिए बोला जा रहा है, तो इसमें उसका विरोध क्यों हो रहा है. उन्होंने कहा कि वह सनातनी धर्म का समर्थक हैं और जो सनातन धर्म का प्रचार करेगा, उसका समर्थन करेंगे. कथावाचक बागेश्वर धाम का सोशल मीडिया में एक खास संगठन के कारण विरोध हो रहा है. अगर एक नारियल बागेश्वर धाम लाने के लिए बोलते हैं, तो इसमें अंधविश्वास की क्या बात है. इसे भी पढ़ें:
बिहार">https://lagatar.in/bihar-after-ramcharitmanas-now-controversy-over-saraswati-puja/">बिहार
: रामचरितमानस के बाद अब सरस्वती पूजा पर विवाद एक तबका धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का लगा रहा आरोप
सोशल मीडिया पर कई दिनों से बागेश्वर धाम सरकार को लेकर कई बातें कही जा रही हैं. कथावाचक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. उन्हें लेकर कहा जा रहा है कि वह देश में अंधविश्वास फैलाने का काम कर रहे हैं. उनके पास सिद्धि नहीं है, बल्कि लोगों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री पर यह सभी आरोप महाराष्ट्र की एक संस्था ने लगाया है. बागेश्वर धाम सरकार से प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर खुलकर अपना बयान जारी किया है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment