Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र में आज रात आठ बजे से लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध, पांच हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा

Advertisement
Advertisement

Mumbai : आखिरकार महाराष्ट्र में कोरोना की वजह से आज रात 8 बजे से 15 दिनों तक कई तरह के प्रतिबंध लागू कर दिये गये. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसकी घोषणा कर दी. उद्धव ठाकरे ने कहा, कि बुधवार रात 8 बजे से ब्रेक द चेन अभियान चलेगा. पूरे राज्य में धारा 144 लगाई जायेगी. 15 दिन तक पूरे राज्य में संचार बंदी लागू की जायेगी.  

 श्री ठाकरे ने लॉकडाउन का जिक्र नहीं करते हुए कई सारे प्रतिबंध लगाने की बात कही  कहा कि बुधवार रात 8 बजे से पूरे राज्य में संचारबंदी रहेगी. कहा गया है कि लोग जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें. साथ ही सीएम उद्धव ने 5 हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज का भी ऐलान किया.

ट्रेन, ऑटो, टैक्सी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद नहीं होंगे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमें कुछ प्रतिबंध लगाने पड़ रहे हैं. यह हमारी विवशता है. प्रतिबंध लगाने से हमें खुशी नहीं हो रही है. मैं लॉकडाउन तो नहीं लगा रहा लेकिन कुछ प्रतिबंध जो लगा रहे हैं वो लॉकडाउन जैसे ही हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ट्रेन, ऑटो, टैक्सी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद नहीं होंगे, लेकिन यह उन्हीं के लिए उपलब्ध होगा जो कि जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाते हैं. इसके अलावा होटल और रेस्तरां पर बैठकर लोग नहीं खा सकेंगे. होटल और रेस्टोरेंट केवल टेक अवे या होम डिलिवरी की सुविधा जारी रहेगी. बैंक और ई कॉमर्स सेंटर खुले रहेंगे.  

सिनेमा हॉल, थिएटर, ऑडीटोरियम, पार्क, जिम बंद रहेंगे. फिल्म, सीरियल और ऐड की शूटिंग भी बंद रहेगी. जरूरी सेवाओं के अलावा मॉल और दुकानें बंद रहेंगी. स्कूल-कॉलेज, सलून, कोचिंग क्लास और धार्मिक स्थल भी 1 मई की सुबह7 बजे तक बंद रहेंगे.

 
सीएम ने कहा, हम ट्रांसपोर्ट नहीं बंद कर रहे हैं लेकिन सुविधाएं केवल अति आवश्यक सेवाओं के लिए होंगी. पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालू रहेगा. दवाखाना, आरोग्य सेवाएं देने वाले लोग, पुलिस, पानी या बाकी इंतजाम करने वाले लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा जारी रहेगी.

7 करोड़ लोगों को मुफ्त में 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल


उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया कि अगले एक महीने तक 7 करोड़ लोगों को मुफ्त में 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल मुहैया कराया जायेगा. जो लोग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं उन्हें 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाय़ेगी. ई कॉमर्स सेंटर और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे. जिनका रजिस्ट्रेशन है और जो फेरीवाले हैं उन्हें भी आर्थिक मदद दी जायेगी. परमिट होल्डर रिक्शा वालों को भी 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जायेगी. बता दें कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 60212 नये मामले सामने आये.283 लोगों की मौत होने की खबर है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही