- बालू घाटों की नीलामी से सरकार को मिलेगा 779.75 करोड़ रिजर्व राशि
Ranchi/Palamu : झारखंड के पलामू जिला में बालू घाटों की नीलामी को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है. जिला में अब तक पाटन अंचल के कांके खुर्द बालू घाट की नीलामी प्रकिया पूरी हो चुकी है. कांके खुर्द बालू घाट अमानत नदी में है. जिसका कुल क्षेत्रफल 4.08 हेक्टेयर है. लेकिन इसका एनवायरमेंट क्लीयरेंस की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण घाट चालू नहीं किया जा सका है. जिला के 19 बालू घाटों के लिए कुल आरक्षित कीमत लगभग 779.75 करोड़ रखा गया है.
पलामू का बालू घाट पर राज्य में सबसे बेहतर क्वालिटी का है बालू
जानकार बताते हैं पलामू जिला के बालू घाटों पर मिलने वाला बालू सबसे बेहतर क्वालिटी का होता है, जिस कारण इन बालू की मांग पलामू प्रमंडल के अलावा प्रदेशों में भी है. जिला के बालू घाटों से बालू रेलवे साइडिंग के माध्यम से बिहार, उतर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा तक भेजी जाती है.
जिला के 18 बालू घाटों की नीलामी की प्रकिया होगी जल्द शुरु
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, अप्रैल माह में जिला में बचे हुए 18 बालू घाट की नीलामी की प्रकिया शुरु की जायेगी. जिला में कुल 19 बालू घाट हैं, जिसमें से 18 बालू घाटों की नीलामी नहीं हुई है.
पलामू में चार हेक्टेयर से लेकर 205 हेक्टेयर तक के बड़े-बड़े बालू घाट हैं. सबसे बड़ा बालू घाट डाल्टनगंज के सिंगराहा में नॉर्थ कोल नदी पर है, जिसका कुल क्षेत्र 205.02 हेक्टेयर है. सिंगराहा बालू घाट का है, जो नॉर्थ कोयल नदी पर है. बालू घाटों की नीलामी प्रकिया पूरी होने के बाद सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की प्राप्ति होने का अनुमान है. जिला के प्रमुख बालू घाट जिनकी नीलामी होनी है, वह घाट मुख्य रूप से अमानत, सोन और नॉर्थ कोयल नदी क्षेत्रों में स्थित है.
नीलामी के तहत प्रत्येक घाट के लिए अलग-अलग रिजर्व प्राइस और अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) तय किया गया है, सबसे अधिक आरक्षित कीमत वाले घाटों में सिंगराहा, रामपुर-बोकेया और मल्लहटोली क्षेत्र प्रमुख हैं, जहां बड़े पैमाने पर बालू भंडार उपलब्ध है.
पलामू जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार के अनुसार, अप्रैल महीने में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया के लिए टेंडर जारी किया जाएगा और यह टेंडर प्रक्रिया युद्ध स्तर पर पूरा करते हुए इच्छुक कंपनियों को घाट हैंडओवर कर दी जाएगी.
इन बालू घाटों की होनी है नीलामी
| NIT संख्या | अंचल | मौजा | नदी क्षेत्र (हेक्टेयर) | आरक्षित मूल्य (₹) |
| 21/2025 | तरहसी/पांकी | बरवैया | अमानत 4.88 | 2,64,70,994 |
| 22/2025 | हैदरनगर | काबरा कला | सोन 10.52 | 7,13,30,650 |
| 23/2025 | तरहसी | गुरटुरी/कुम्हरडीह | अमानत 16.89 | 11,45,22,301 |
| 24/2025 | पाटन | जैतुखंड | अमानत 18.21 | 14,81,67,045 |
| 25/2025 | बिश्रामपुर | लालगढ़ा | नॉर्थ कोयल 26.27 | 17,81,23,208 |
| 26/2025 | लेस्लीगंज | मिसिर पतरा | अमानत 29.64 | 20,09,73,427 |
| 27/2025 | तरहसी/पांकी | बिरितिया | अमानत 30.29 | 20,53,80,733 |
| 28/2025 | हैदरनगर | परता | सोन 30.45 | 20,64,65,610 |
| 29/2025 | हुसैनाबाद | डंगवार | सोन 36.43 | 29,64,15,460 |
| 30/2025 | मोहम्मदगंज | कोल्हुआ | नॉर्थ कोयल 55.22 | 37,44,18,102 |
| 31/2025 | डाल्टनगंज | गोरहो | नॉर्थ कोयल 55.29 | 37,48,92,733 |
| 32/2025 | पांकी | बरवाडीह | अमानत 55.98 | 37,95,71,267 |
| 33/2025 | बिश्रामपुर | मल्लहटोली | नॉर्थ कोयल 82.65 | 67,24,88,003 |
| 34/2025 | पाटन | मेराल | अमानत 86.76 | 58,82,74,445 |
| 35/2025 | लेस्लीगंज | देल्हा | अमानत 91.90 | 62,31,26,108 |
| 36/2025 | पंडवा/चैनपुर | गंगी | नॉर्थ कोयल 103.18 | 69,96,09,923 |
| 37/2025 | बिश्रामपुर | रामपुर | नॉर्थ कोयल 178.08 | 1,20,74,67,878 |
| 38/2025 | डाल्टनगंज | सिंगराहा | नॉर्थ कोयल 205.03 | 1,39,02,01,818 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Leave a Comment