Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, दबकर एक नाबालिग लड़के की मौत

Hussainabad (Palamu) : अवैध बालू के कारोबार ने एक नाबालिग लड़के की जान ले ली. हुआ यूं कि हुसैनाबाद के दंगवार ओपी थाना के चौखंडी गांव का रहनेवाला 15 वर्षीय सत्यम कुमार पाठक बालू घाट गया था. अहले सुबह घाट से बालू लोड कर एक ट्रैक्टर चला. ट्रैक्टर की ट्राली के ऊपर सत्यम बैठा था. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सजाजल गांव में भोर के लगभग 4:30 बजे बालू लदा ट्रैक्टर पलट गया. हादसे में सत्यम ट्राली के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. हद तो तब हो गया, जब ट्रैक्टर का इंजन लेकर ड्राइवर भाग निकला. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया. वहीं घटना की छानबीन में जुट गयी. परिजनों को कहना है कि सत्यम दो दिनों से घर नहीं आया था. ट्रैक्टर के ड्राइवर के साथ में बालू घाट चला गया होगा. उसकी मां नहीं है. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर शिवपुर पथरा गांव का है. पुलिस जांच में जुटी है. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही