Chouparan : चौपारण प्रखंड में शनिवार की रात बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा. बीडीओ ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि बालू तस्कर ट्रैक्टर से तस्करी कर रहे हैं. उसी के सत्यापन के लिए जीटी रोड पर छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें बालू लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा गया. हालांकि चालक फरार हो गया. थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर ने बताया कि आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें -सेना">https://lagatar.in/the-bullet-came-out-tearing-the-skull-of-the-army-man-the-operation-lasted-for-five-hours/">सेना
के जवान की खोपड़ी को चीरते हुए गोली बाहर निकली, पांच घंटे चला ऑपरेशन [wpse_comments_template]
चौपारण में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Leave a Comment