Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दनुआ घाटी में बालू लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत

12 घंटे के अंदर चौपारण के दनुआ घाटी में दूसरी मौत Chouparan : चौपारण के दनुआ घाटी में 12 घंटे के अंदर सड़क दुर्घटना में दूसरी मौत हो गई. शुक्रवार की देर रात बैट्री लदा ट्रक पलटने से उसके उपचालक की मौत हो गई थी और अब शनिवार को यूपी से आ रहा बालू लदा एक ट्रक दनुआ घाटी के महानेटांड़ में असंतुलित होकर पलट गया. इसमें चालक दिलीप कुमार सिंह की मौत हो गई. वह चौपारण के महुदी स्थित बारा निवासी सियाराम सिंह का पुत्र था. घर में माता-पिता, पत्नी और बेटे उनका इंतजार कर रहे थे, पर उन्हें यह पता नहीं था कि घर से चंद कदम दूर मौत दिलीप का इंतजार कर रही थी. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव चौपारण सामुदायिक अस्पताल पहुंच कर परिजन से मिल उनका ढांढ़स बंधाया. इसे भी पढ़ें : युगांडा">https://lagatar.in/uganda-41-killed-including-38-students-in-rebel-attack-on-school-near-congo-border/">युगांडा

: कांगो सीमा के पास स्कूल पर विद्रोहियों के हमले में 38 छात्र समेत 41 की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही