Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका में बालू माफियाओं की चांदी, सैकड़ों ट्रक बालू अवैध रूप से भेज रहे बिहार

Advertisement
Advertisement
Dumka: जिला प्रशासन लाख दावा करे लेकिन हकीकत यह है की क्षेत्र की नदियों से रोजाना दर्जनों ट्रक बालू अवैध तरीके से बेरोकटोक बिहार भेजा जा रहा है. जरमुंडी अंचल अंतर्गत हसडीहा थानाक्षेत्र के नोनीहाट कुरुवा गांव से इन दिनों भारी मात्रा में बालू को डंप कर जेसीबी मशीन की मदद से बड़े ट्रकों में लोड कर बिहार भेजा जा रहा है. कुछ ऐसा ही हाल सरैयाहाट अंचल अंतर्गत कुरमाहाट के आस-पास के जगहों पर देखने को मिल रहा है.

बालू माफिया कर रहे मोटी कमाई

इन दोनों जगहों पर बालू की डंपिंग हसडीहा-दुमका मुख्य मार्ग से ही दिखाई देती हैं. ऐसे में खनन विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जाना बहुत कुछ बताता है. शाम ढलते ही इन दोनों जगहों पर बालू माफियाओं की महफिल ऐसे शुरू होती हैं जैसे इनलोगों ने सब कुछ मैनेज कर रखा हो. बिना किसी खौफ के बालू माफिया स्थानीय नदियों का दोहन कर बड़े आराम से मोटी कमाई कर रहे हैं. एक तरफ जहां स्थानीय लोगों को पीएम आवास जैसी महत्वकांक्षी योजना के लिए बालू महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ कुछ लोग स्थानीय नदियों से बालू का उठाव कर दूसरे राज्य भेज रहे हैं. इसे भी पढ़ें- स्टील">https://lagatar.in/singhbhum-chamber-appeals-to-union-minister-kulaste-to-save-steel-based-small-industries-says-raw-material-is-lacking/143403/">स्टील

आधारित छोटे उद्योगों को बचाने के लिए केंद्रीय मंत्री कुलस्ते से सिंहभूम चैंबर ने लगाई गुहार, कहा-रॉ मेटेरियल की है कमी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही