Search

 
 
 

आमजनों को उचित दर पर उपलब्ध हो बालू : सईद नसीम

 
Jhumari Telaiya (koderma) :  कोडरमा में कई दिनों से बालू की कमी है. अगर बालू मिल भी रहा है तो कीमत काफी ज्यादा है. ऐसे में जिला वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राज्य सरकार और जिला प्रशासन भी आमजनों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं उठा रहा है. ऐसे में कांग्रेस नेता सईद नसीम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार और जिला प्रशासन से आम लोगों को बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है. नसीम एक्स पर पोस्ट कर ने जिला प्रशासन, स्थानीय सांसद और विधायक से बालू की समस्या को दूर करने के लिए उचित व्यवस्था कराने को कहा है. ताकि आमजन को उचित मूल्य पर बालू मिल सके. कहा कि यह उनका मकसद होना चाहिए. लेकिन जटिल नियम के कारण वर्तमान सरकार ने आम जनता को परेशानी में डाल दिया है. सरकारी योजना के लाभुकों के साथ-साथ आम जनता को भवन निर्माण में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

सरकार की बालू नीति से  आमजनों की बढ़ी परेशानी

सईद नसीम ने कहा कि बालू की कालाबाजारी जगजाहिर है. ऊंचे मूल्य पर बालू खरीदी व बेची जा रही है. बालू माफिया खनन कर बालू को बाजार में ऊंची कीमतों पर बेच रहे हैं. सरकार की बालू नीति से लोगों को बालू मिलना मुश्किल हो गया है. हर कोई सरकार की इस नीति से त्रस्त है. इधर कोडरमा में बालू खनन कर रहे माफिया पर जिला प्रशासन नकेल नहीं लगा पा रही है. जिसका खामियाजा आमजनों को ऊंची कीमत पर बालू खरीदकर चुकानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि खान व भूतत्व विभाग के अधिकारियों को इस पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने की जरुरत है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही