Search

 
 
 

नवादा: बालू तस्करों ने एएसआई को ट्रैक्टर से रौंदा, हालत गंभीर

 
Nawada: बालू तस्करों ने रविवार को पुलिस की टीम पर हमला कर दिया और ट्रैक्टर से रौंदते हुए फरार हो गए. इस घटना में सिरदला थाना के एएसआई संजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. चिंताजनक हालत में उन्हें पावापुरी की मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया. मामला सिरदला थाना क्षेत्र के लौंद गांव के पास का है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर की पहचान कर ली है. बालू तस्कर के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. बताया जाता है कि रविवार की सुबह में पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से बालू का उठाव कर कुछ ट्रैक्टर ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस छापेमारी करने के लिए एक टीम बनाकर निकली. इस क्रम में पुलिस ने ट्रैक्टर को देखा तो उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन बालू तस्कर नहीं रुके और पुलिस टीम पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिये. इसे भी पढ़ें - पानी">https://lagatar.in/bjp-protested-at-14-places-regarding-water-stone-pelting-in-delhi-jal-board-office-fierce-fighting-in-dwarka/">पानी

को लेकर भाजपा का 14 जगहों पर प्रदर्शन, दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में पथराव, तोड़फोड़, द्वारका में मारपीट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही