Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही में रोक के बावजूद बालू की ढुलाई जारी, सीओ बोले- पकड़े गए तो होगी कार्रवाई

Barhi : रोक के बावजूर बरही में बालू की ढुलाई जारी है. अहले सुबह से प्रखंड के पुरहरा, बैरीसाल, कोल्हूआकला आदि विभिन्न बालू घाटों से बालू की ढुलाई चल रही है. पूछे जाने पर एक ट्रैक्टर चालक ने बताया कि उनका बालू का ही धंधा है. लोन पर ट्रैक्टर लिया है. परिवार का खर्च भी चलाना है. इसके बंद होने से वह तबाह हो जाएगा. रिस्क के सवाल पर बताया कि बच बचाकर और मिला जुलाकर धंधा चल रहा है. सरकार को बालू के संबंध में जनहित में निर्णय लेना चाहिए. इसकी आपूर्ति पूरी तरह बंद हो जाने से एक ओर जहां कंस्ट्रक्शन प्रभावित हो रहा है, वहीं बालू की कीमत आसमान छू रही है. साथ ही लोग बेरोजगार भी हो रहे हैं. सरकार को शीघ्र बालू घाटों की नीलामी या डीपू बनानी चाहिए.

कोई अधिकृत भंडारण स्थल नहीं है : सीओ

एनजीटी ने बालू उठाव पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है. पकड़े जाने पर वाहन जब्ती के साथ चालक व मालिक जेल भी भेजे जाएंगे. यह बात सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो ने कही. उन्होंने बताया कि प्रखंड में अब तक कोई अधिकृत बालू भंडारण स्थल भी नहीं है. यदि किसी व्यक्ति ने बालू का स्टॉक जमा किया है, तो वह अवैध है. जानकारी होने पर भंडारणकर्ता के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

चौपारण में बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

चौपारण प्रखंड में बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. बीडीओ ने बताया कि एक ट्रैक्टर पडरिया और दूसरा सियरकोनी से पकड़ा गया. दोनों को थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है. आगे की कार्रवाई उनके आदेशानुसार होगी. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-attaches-assets-worth-over-75-crores-in-land-scam-case/">BREAKING

: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 75.39 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही