मोदी आज कर्नाटक को 16,000 करोड़ की सौगात देंगे, विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करेंगे)
प्रेरक आदिवासी चरित्रों से पाठकों को रुबरु करा रहे हैं संदीप मुरारका
बता दें कि संदीप मुरारका शॉर्ट बॉयोग्राफी और फीचर के जरिये लगातार प्रेरक आदिवासी चरित्रों से पाठकों को रुबरु करा रहे हैं. उन्होंने 23 राज्यों की लगभग 52 जनजातियों के विख्यात आदिवासियों पर कॉफी टेबल बुक लिखा है. देश के 105 विशिष्ट जनजातीय व्यक्तित्व शीर्षक के नाम से प्रकाशित कॉफी टेबल बुक में वैसे आदिवासियों का परिचय समाहित है. इस सचित्र रंगीन पुस्तक का प्रकाशन हिंदी भाषा में कोलकाता के विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा किया गया है. साथ ही अंग्रेजी, ओड़िया, पंजाबी, मगही, भोजपुरी और संताली में इसका अनुवाद किया गया है. संदीप मुरारका पहले भी आदिवासियों पर तीन पुस्तक लिख चुके हैं. उनकी पुस्तकें `शिखर को छूते ट्राइबल्स भाग एक से तीन` शोधार्थियों और यूपीएससी के छात्र-छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं. यह पुस्तक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बेस्टसेलर का दर्जा प्राप्त कर चुकी है. संदीप मुरारका पाठकों को बताते हैं कि सफलता के लिये संसाधनों की नहीं बल्कि संकल्प की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-worlds-largest-stock-market-education-conference-for-the-first-time-at-tyagraj-stadium-today/">दिल्ली: त्यागराज स्टेडियम में पहली बार विश्व का सबसे बड़ा शेयर बाजार शिक्षा सम्मेलन आज
जनजातीय संस्कृति हमेशा से रही है समृद्व
संदीप मुरारका ने कहा कि जब भी हम आदिवासियों की बात करते हैं, तो बताया जाता है कि उनकी दुनिया हाशिये पर है, वे भूखे नंगे वंचित हैं, वे शहर कस्बे की बजाये जंगलों, नदी तालाब के पास या पर्वतों व कंदराओं में रहते हैं. वे दुनिया के तमाम आधुनिक सुख-सुविधाओं से महरूम हैं और समाज की मुख्यधारा से अलग विचरते हैं. लेकिन वास्तविकता इससे विपरीत है. जनजातीय संस्कृति हमेशा से समृद्व रही है और यह समुदाय सामाजिक गतिशील रहा है. शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र होगा, जिसमें जनजातियों की महत्वपूर्ण भूमिका ना हो. विशेषकर संस्कृति, नृत्य, गीत, प्राकृतिक अनुसंधान, खेल और अन्य साहसिक कार्यों में इनका योगदान अतुलनीय है. इसे भी पढ़ें : पांच">https://lagatar.in/four-passengers-returned-safely-to-earth-from-space-after-five-months-the-vehicle-landed-in-the-gulf-of-mexico/">पांचमाह बाद अंतरिक्ष से धरती पर सुरक्षित लौटे चार यात्री, मेक्सिको की खाड़ी में उतरा यान [wpse_comments_template]

Leave a Comment