Search

 
 
 

संदेशखाली : प्रवर्तन निदेशालय ने शाहजहां शेख के सहयोगी व्यापारियों के घरों पर छापे मारे

 
 Kolkata : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में आज गुरुवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां शेख के सहयोगी दो व्यापारियों के आवासों पर छापेमारी की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने एक व्यवसायी के स्वामित्व वाले बाजार पर भी छापा मारा.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सीबीआई ने पांच जनवरी की घटनाओं से संबंधित तीन मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है, जब घोटाले के सिलसिले में उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखाली में शेख के परिसर की तलाशी लेने गये ईडी अधिकारियों पर 1,000 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था.

व्यापारियों ने शेख को राशन वितरण से  आये पैसे की हेरफेर करने में मदद की थी

शेख फिलहाल सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की हिरासत में हैं. ईडी अधिकारी ने कहा,इन दोनों व्यापारियों ने शेख को राशन वितरण से आये पैसे की हेरफेर करने में मदद की थी और उस पैसे का इस्तेमाल मछली व्यापार में किया था  उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय भी अपने अधिकारियों पर हमले में उनकी भूमिका की जांच कर रहा है. तृणमूल कांग्रेस द्वारा पार्टी से निलंबित किये गये शेख को राज्य पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था. शेख और उनके सहयोगियों पर संदेशखाली में जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही