Search

 
 
 

संध्या थिएटर भगदड़ : पीड़ित बच्चे से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन, जाना हालचाल

 
Lagatardesk : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं .आज सुबह उन्हें तेलंगाना के KIMS अस्पताल के बाहर देखा गया. एक्टर अस्पताल में श्री तेजा से मिलने के लिए पहुंचे हैं, जो ‘पुष्पा 2’ प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर की घटना में घायल हो गया था.   ">

फिल्म के प्रीमियर के बाद थिएटर में मची थी भगदड़

दरअसल हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा: द रूल’ के रिलीज के एक दिन पहले 4 दिसंबर को ‘फिल्म का प्रीमियर हुआ था. इस दौरान वहां अल्लू अर्जुन भी मौजूद थे. अल्लू अर्जुन के थिएटर से निकलने के बाद वहां भगदड़ मच गयी थी. जिसमें रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गयी थी. जबकि उसका बेटा श्रीतेजा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस मामले में रेवती के पति मोगादमपल्ली भास्कर ने अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया है.इस मामले में एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद अभिनेता को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उनसे 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में पूछताछ की गयी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही