Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांघवी ठाकुर मौत केस: पिता ने किया CID जांच का अनुरोध, पूछा – कब पकड़े जाएंगे दोषी

Ranchi/Dhanbad : धनबाद के भेलाटांड़ स्थित ट्रिनिटी गार्डन अपार्टमेंट में छठी क्लास की छात्रा सांघवी ठाकुर की मौत का मामला अब तक अनसुलझा है. घटना के डेढ़ महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. हत्या या आत्महत्या का सुराग पुलिस अबतक नहीं लगा सकी है. इसे लेकर सांघवी ठाकुर के पिता चंदन कुमार ठाकुर ने सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता को आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने मामले की जांच सीआईडी से करवाने का आग्रह किया है. चंदन ठाकुर ने सीआईडी डीआईजी को दिए आवेदन में कहा है कि इस मामले में संगीन धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज है, बावजूद इसके सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं. आवेदन में लिखा गया है, कांड में कई सबूत जैसे सीसीटीवी फुटेज, कांड डिटेल होने के बावजूद भी बीते 48 दिनों से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है. जो शासन और प्रशासन के लिए शर्म की बात है, आखिर इस नाबालिग बच्ची को कब न्याय मिलेगा. अतः श्रीमान से आग्रह है, इस संबंध में अपने स्तर से भी सीआईडी जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की कृपा की जाए . जिससे मृत बच्ची को न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके. इसे भी पढ़ें - ममता">https://lagatar.in/mamta-said-muslims-should-not-be-tortured-in-the-month-of-ramadan-hindus-will-protect-them-in-every-village/">ममता

ने कहा, रमजान माह में मुस्लिमों पर अत्याचार न हो, हिंदू गांव-गांव में उनकी रक्षा करेंगे

क्या है मामला

सांघवी ठाकुर उर्फ चारु कार्मेल स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा थी. सांघवी की 15 फरवरी शाम अपने ही अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी. छात्रा के पिता सह एनएचएआई अधिकारी डॉ चंदन कुमार ठाकुर ने बरवाअड्डा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इधर घटना के बाद सीआईएसफ की डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की. इस दौरान सांघवी ठाकुर का एक जूता झाड़ियों में पड़ा मिला. पुलिस ने खेल प्रशिक्षक विशाल पंडित को हिरासत में लेकर पूछताछ भी किया, साथ ही अन्य आरोपियों को अपने घर में ही रहने को कहा गया था. इसे भी पढ़ें - इंडिया">https://lagatar.in/priyanka-chopra-promoting-her-upcoming-series-citadel-in-india/">इंडिया

में अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन कर रही प्रियंका चोपड़ा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही