Search

 
 
 

संजय अग्रवाल तीसरी बार बने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष

 
Jamtara : जामताड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला में बैठक हुई,  जिसमें वर्ष 2022 एवं 2023 के लिए तीसरी बार संजय अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया. विदित हो कि वह विगत 10 वर्षों से चेंबर में सचिव एवं अध्यक्ष के पद पर रहकर जामताड़ा जिले के सभी वर्ग तथा व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर निस्वार्थ भाव से काम करते रहे हैं. उनका पुनःचेंबर के सदस्यों ने एक बार फिर हाथ उठाकर समर्थन किया. तीसरी बार नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय ने बताया कि जिस विश्वास के साथ जामताड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ जिले के सभी व्यापारियों ने 2011 से 2017 तक सचिव और 2018 से 2021 तक के लिए अध्यक्ष और पुनः 2022 एवं 2023 तक के लिए अध्यक्ष चुना है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. यह भी पढ़ें : झरिया">https://lagatar.in/there-was-no-water-supply-in-jharia-area-even-on-the-second-day/">झरिया

क्षेत्र में दूसरे दिन भी नही हुई जलापूर्ति [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही