Search

 
 
 

Shamshera की शूटिंग के दौरान कैंसर से जंग लड़ रहे थे संजय दत्त, डायरेक्टर करण ने किया खुलासा

 
LagatarDesk : फिल्म ‘शमशेरा’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म का प्रमोशन भी जोरों-शोरों से चल रहा है. ‘शमशेरा’ सिनेमाघरों में 22 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं. रिलीज से पहले शमशेरा फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा ने संजय दत्त को लेकर खुलासा किया. (पढ़ें, एसआई">https://lagatar.in/si-sandhya-topno-cremated/">एसआई

संध्या टोपनो का हुआ अंतिम संस्कार)

संजय दत्त ने ऐसे काम किया जैसे कुछ हुआ ही नहीं

करण ने बताया कि संजय दत्त शूटिंग के दौरान कैंसर से जंग लड़ रहे थे. उन्होंने किसी को यह बात नहीं बतायी. संजू बाबा को देखकर नहीं लगता था कि उन्हें कुछ हुआ है. वो ऐसे काम कर रहे थे कि जैसे उन्हें कुछ हुआ ही नहीं है. करण मल्होत्रा ने संजय दत्त के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है. करण ने संजय को सुपरमैन कहा. करण मल्होत्रा ने कहा कि जब यह खबर सामने आयी तो वो सदमे में चले गये थे. यह पता चलने के बाद करण मल्होत्रा की नजरों में संजय दत्त का सम्मान और बढ़ गया.

शूटिंग के दौरान कभी नहीं कहा कि मुझसे नहीं होगा

खतरनाक बीमारी होने के बावजूद वह अच्छे से बात करते थे. संजय दत्त फिल्म की शूटिंग ऐसे कर रहे थे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं. करण आगे कहते हैं कि सेट पर सभी के लिए प्रेरणा थे. ‘शमशेरा’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने कभी नहीं कहा कि मेरे से ये नहीं हो पायेगा. उनके साथ पर्सनली कुछ भी हो रहा हो, लेकिन वह सेट पर मूड लाइट रखते थे. इसे भी पढ़ें : शहीद">https://lagatar.in/mamta-lashed-out-at-modi-government-in-martyrs-day-rally-attacked-inflation-gst/">शहीद

दिवस रैली में मोदी सरकार पर बरसी ममता, महंगाई, जीएसटी पर हल्ला बोला

अगस्त 2020 में संजय दत्त को पता चला है कैंसर

करण ने बताया कि संजय दत्त को अगस्त 2020 में कैंसर का पता चला था कि उन्हें स्टेज 4 लंग कैंसर हुआ था. हालांकि अब संजय दत्त कैंसर से मुक्त हो चुके हैं. संजय ने स्माइल के साथ ये जंग जीती. उनकी तरह कोई नहीं है. मैं ‘शमशेरा’ में उनके सपोर्ट के लिए कर्जदार हूं. इसे भी पढ़ें : कोर्ट">https://lagatar.in/lawyers-will-take-to-the-road-in-protest-against-the-increase-in-court-fees-rdba-executive-member-wrote-the-decision-of-the-march-on-foot-is-useless/">कोर्ट

फीस में बढ़ोतरी के विरोध में सड़क पर उतरेंगे वकील, RDBA कार्यकारिणी सदस्य ने लिखा – फालतू है पैदल मार्च का निर्णय [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही