Search

 
 
 

मंत्री अनिल परब के बचाव में आये संजय राउत, कहा, उद्धव सरकार गिराने की डर्टी पॉलिटिक्स हो रही है

 

Mumbai : मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो मिलने और उसके बाद के घटनाक्रम को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को अस्थिर करने के लिए डर्टी पॉलिटिक्स की जा रही है.

उन्होंने कहा कि ऐसी साजिशें कामयाब नहीं होने दी जायेगी. बता दें कि राउत का यह बयान तब आया है, जब एक दिन पहले निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे ने एक पत्र में दावा किया कि राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई पुलिस में उनकी सेवा जारी रखने के लिए दो करोड़ रुपये मांगे थे. पत्र में यह भी दावा किया गया है कि एक अन्य मंत्री अनिल परब ने उनसे ठेकेदारों से पैसा जमा करने के लिए कहा था.

बता दें कि मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो मिलने और वाहन के कथित मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मुंबई पुलिस क्राइम के पूर्व अधिकारी सचिन वाजे ने पत्र लिख लिख धन उगाही के आरोप लगाये हैं.  

हालांकि शिवसेना नेता परब ने बुधवार को सचिन वाजे के दावे को खारिज कर दिया और कहा कि वह आरोपों की जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की कसम खायी और कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है.

जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाने का चलन : संजय राउत  

सांसद संजय राउत ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाने का नया चलन शुरू हुआ है,  राज्यसभा सदस्य ने कहा कि देश ने पहले कभी  ऐसा गंदा राजनीतिक खेल खेलते हुए नहीं देखा, जिसमें जांच एजेंसियों और राजनीतिक दलों के आईटी सेल का इस्तेमाल कर चरित्र हनन किया जाये और जेल में बंद आरोपियों से पत्र लिखवाए जायें
 
राउत ने कहा कि महा विकास आघाडी सरकार को कमजोर तथा अस्थिर करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी. कहा, मैं अनिल परब को जानता हूं.  वह कट्टर शिव सैनिक हैं. वे बालासाहेब ठाकरे के नाम पर कभी झूठी कसम नहीं खायेंगे.    

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही