Search

 
 
 

संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिये, अधीर रंजन चौधरी बोले, भाजपा का लक्ष्य पूरे भारत पर कब्जा करना है

 
Mumbai :  शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिये हैं. उन्होंने राज्य के सियासी हालात के बीच ट्वीट  किया कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है. जान लें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के 34 विधायकों और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ सूरत से गुवाहाटी(असम) पहुंच गये हैं.

बागी विधायकों को रैडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया है

खबर है कि बागी विधायकों को रैडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया है. होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है. बताया गया है कि महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक 1 बजे होगी. इसके अलावी  महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे.  एक और खबर आयी है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं. उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं.

अधीर रंजन चौधरी ने साधा भाजपा पर निशाना

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट को लेकर कहा कि. भाजपा का लक्ष्य पूरे भारत पर कब्जा करना है. यदि कोई विरोधी दल उनके खिलाफ बोलता है, तो वे इसे बर्दाश्त नहीं करते हैं. वे एक विरोध मुक्त भारत के निर्माण की राह पर चल रहे हैं. पहले उन्होंने कहा कांग्रेस मुक्त भारत, अब उन्होंने इसे विपक्ष मुक्त में बदल दिया है.

बालासाहेब थोरात के आवास पहुंचे कमलनाथ

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्य कांग्रेस के पर्यवेक्षक कमलनाथ मुंबई पहुंच गये हैं. वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और पार्टी नेता बालासाहेब थोरात के आवास पर  हैं. उन्होंने कहा, आज देश में सौदे की राजनीति हो रही है. मध्य प्रदेश का उदाहरण आप जानते हैं. ये राजनीति हमारे संविधान के विपरीत है और भविष्य के लिए खतरे की बात है. शिवसेना को खुद तय करना है कि वे अपने विधायकों से कैसे बात करेंगे. कहा कि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं

महाराष्ट्र में सरकार गठन की संभावना तलाश रही भाजपा

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार गठन की संभावना तलाश रही है. इस सिलसिले में रणनीति बनाने के लिए भाजपा ने कई बैठकें भी की हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही