Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमित शाह पर संजय राउत का पलटवार, कहा- बीजेपी उद्धव ठाकरे से डरती है

Mumbai : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद के घटनाक्रमों को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था और उन्हें भाजपा एवं अविभाजित शिवसेना का गठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार बताया था. इस पर संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनकी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से डरती है, जो एक अच्छी बात है. संजय राउत ने कहा कि भाजपा को उद्धव से पूछे गए सवालों के बारे में आत्मनिरीक्षण करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि भाजपा अपने ही जाल में फंस गई है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-service-good-governance-and-welfare-of-the-poor-under-pm-modis-rule-babulal/">धनबाद

: पीएम मोदी के शासन में सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण का काम- बाबूलाल

अमित शाह का भाषण हास्यास्पद- संजय राउत

राउत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "यह अच्छा है कि भाजपा उद्धव ठाकरे से डरती है. उसने पार्टी (शिवसेना) में फूट सुनिश्चित की, इसका नाम और चुनाव चिह्न देशद्रोहियों को दिया, उद्धव ठाकरे और शिवसेना (असली) का डर अभी भी नहीं गया है." उन्होंने कहा, "अमित शाह ने 20 मिनट का भाषण दिया, जिसमें से सात मिनट उन्होंने उद्धव जी पर खर्च किए. उनका भाषण हास्यास्पद था. मैं सोचता हूं कि नांदेड़ में उनकी रैली भाजपा के महासंपर्क अभियान का हिस्सा थी या उद्धव की आलोचना करने का मौका." इसे भी पढ़ें :भारत">https://lagatar.in/indias-daughters-did-wonders-captured-the-junior-asia-hockey-cup/">भारत

की बेटियों ने किया कमालः जूनियर एशिया हॉकी कप पर जमाया कब्जा

उद्धव ठाकरे को अमित शाह ने विश्वासघाती करार दिया था

राउत की ये टिप्पणी गृह मंत्री अमित शाह की नांदेड़ रैली के एक दिन बाद आई, जिसमें उन्होंने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद के घटनाक्रमों को लेकर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था और उन्हें भाजपा एवं अविभाजित शिवसेना का गठबंधन टूटने के लिए जिम्मेदार बताया था. शाह ने राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से हाथ मिलाने के उद्धव के कदम को सत्ता के लिए किया गया विश्वासघात करार दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही