Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संजय राउत ने सीएम योगी की तारीफ की, कहा, वे हिंदुओं की राजनीति करते हैं, उनका सम्मान करते हैं

Advertisement
Advertisement
 Mumbai : शिवसेना नेता संजय राउत ने यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर सब को चौंका दिया है. हालांकि जब से महाराष्ट्र में शिवेसना और भाजपा की राह अलग हुई हैं, वे भाजपा नेताओं पर लगातार हमलावर रहे हैं. बता दें कि आजतक चैनल से बात करते हुए संजय राउत ने योगी आदित्यनाथ की शान में कसीदे पढ़े. संजय राउत से यह पूछे जाने पर कि यूपी में लाउडस्पीकर को लेकर तेजी से कार्रवाई की जा रही है, राज ठाकरे भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. इसी का राउत ने जवाब दिया. कहा कि वे सीएम योगी आदित्यनाथ का काफी सम्मान करते हैं. उनकी नजरों में योगी हिंदुओं की राजनीति करते हैं. उन्होंने यूपी में विकास किया है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/jharkhand-news-morning-news-diary-30-april-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।30 APR।CM के प्रेस सलाहकार पर PIL।धनबाद में व्यवसायी की हत्या।बिजली संकटःरेलवे ने तेज की कोयला ढुलायी।BSF ने मार गिराया चाइनीज ड्रोन।हिंसा के बाद पटियाला में कर्फ्यू।समेत कई खबरें और वीडियो।

राज ठाकरे सीएम योगी की कार्यशैली का मजाक उड़ाते थे

संजय राउत ने यह भी कहा कि वे जब भी अयोध्या जाते हैं और अगर उनकी सीएम योगी से मुलाकात हो जाती है तो वे हमेशा अच्छे से मिलते हैं. हालांकि राउत ने योगी की तारीफ करते हुए राज ठाकरे का जिक्र किया और कहा कि उनके द्वारा पहले यूपी के मुख्यमंत्री के लिए काफी कुछ कहा जाता था. उन्होंने बताया कि पहले राज ठाकरे सीएम योगी की कार्यशैली का मजाक उड़ाते थे.

संजय राउत ने सड़कों पर पढ़ी जाने वाली नमाज को लेकर भी  बयान दिया

बातचीत के क्रम में संजय राउत ने सड़कों पर पढ़ी जाने वाली नमाज को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने जोर देकर कहा था कि महाराष्ट्र में सबसे पहले अगर यह मुद्दा किसी ने उठाया था तो वे बाला साहेब ठाकरे थे. उनकी नजरों में जब महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार बनी थी, तब बाला साहेब ठाकरे ने सुझाव दिया था कि मस्जिदों का सर्फेस एरिया बढ़ाया जा सकता है, ऐसा होने पर लोग सड़क पर नमाज पढेंगे.

राज ठाकरे ने राज्य सरकार को तीन मई तक का अल्टीमेटम दिया है

लेकिन शिवसेना नेता ने लाउडस्पीकर विवाद पर राज ठाकरे द्वारा दी गयी चेतावनी पर तंज कसते हुए कहा कि जिसकी खुद की पार्टी डेड हो गयी हो, वो क्या किसी को डेडलाइन देगा. बता दें कि राज ठाकरे ने राज्य सरकार को तीन मई तक का अल्टीमेटम दिया है. कहा है कि अगर मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाये गये तो वे लाउडस्पीकर पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे उनकी पार्टी राज्य भर में विरोध प्रदर्शन भी करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही