Search

 
 
 

संजय सेठ व अमर बाउरी ने केंद्रीय कैबिनेट के जाति जनगणना निर्णय का किया स्वागत

 
Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जाति जनगणना करवाने के निर्णय का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय वंचित वर्गों को उनका वास्तविक अधिकार दिलाने में सहायक होगा और देश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूत करेगा. इसे भी पढ़ें -JVM">https://lagatar.in/babulal-became-a-respondent-in-the-petition-challenging-the-merger-of-jvm-with-bjp/">JVM

के BJP में विलय को चुनौती देने वाली याचिका में बाबूलाल बने प्रतिवादी
वंचित वर्गों के लिए आशा की किरण
अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह फैसला दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है, जिनकी दशकों से उपेक्षा होती रही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे सामाजिक न्याय के प्रति संकल्पबद्ध नेता हैं.
समावेशी विकास के लिए जाति जनगणना
संजय सेठ ने कहा कि जाति जनगणना से संसाधनों का सामान्य वितरण सुनिश्चित होगा और समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि इससे समाज के वंचित तबके को लाभ मिलेगा जो अब तक वंचित है. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-met-the-family-members-of-shubham-dwivedi-who-was-killed-in-the-pahalgam-attack/">राहुल

गांधी पहलगाम हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही