Search

 
 
 

झारखंड से संजय सेठ, अन्नपूर्णा और चंद्रप्रकाश बन सकते हैं मंत्री

 
Ranchi :   18वें लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद कार्यकारी नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े सात बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. मोदी के साथ कई मंत्रियों का भी शपथ होगा. जिसमें झारखंड से रांची से दूसरी बार सांसद बने संजय सेठ,  कोडरमा से दूसरी बार विजयी रहीं महिला कोटा से अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह से दूसरी बार सांसद बने आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी मंत्री बन सकते हैं. जानकारी के अनुसार, इन तीनों सांसदों को राष्ट्रपति भवन से फोन आ चुका है और ये लोग पीएम के मोदी के टी-पार्टी में भी शामिल हुए हैं. बतातें चलें कि झारखंड से चौथी बार गोड्डा से निशिकांत दूबे और तीसरी बार पलामू से बीडी राम सांसद बन चुके हैं. इस बार निशिकांत दूबे और बीडी राम में एक का मंत्री बनना तय माना जा रहा था. लेकिन अंतत: संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी और चंद्रप्रकाश चौधरी बाजी मार ले गये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही