Search

 
 
 

केन्या में प्रवासी भारतीयों के साथ संजय सेठ ने किया संवाद, पीएम के संदेश को किया साझा

संजय सेठ ने उन्हें आतंकवाद को लेकर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति से अवगत कराया.  उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि दुनियाभर में रह रहे हर भारतीय का संकल्प है.
 

 Ranchi :   रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केन्या प्रवास के दौरान नैरोबी में प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद किया.  उन्होंने प्रवासी भारतीयों के साथ भारत के विकास और उपलब्धियों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को साझा किया.

 

 संजय सेठ ने उन्हें आतंकवाद को लेकर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति से अवगत कराया.  उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 सिर्फ भारत का नहीं, बल्कि दुनियाभर में रह रहे हर भारतीय का संकल्प है.

 

किन बातों से प्रवासियों को कराया अवगत

 

भारत की विकास यात्रा: संजय सेठ ने प्रवासी भारतीयों को भारत की परिवर्तनकारी विकास यात्रा और उपलब्धियों से अवगत कराया.

 

आर्थिक वृद्धि: उन्होंने भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि और इसके उभरते वैश्विक नेतृत्व पर प्रकाश डाला.

 

भावनात्मक संबंध: कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह स्पष्ट दिखा कि भारत से इनका जुड़ाव और जड़ें, दोनों ही भावनात्मक रूप से मजबूत हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही