Search

 
 
 

गडकरी से मिले संजय सेठ, रातू रोड एलिवेटेड रोड का नाम अटल कॉरिडोर रखने का किया आग्रह

 
Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सांसद संजय सेठ ने मुलाकात कर रांची लोकसभा क्षेत्र में एनएचएआई संचालित परियोजनाओं की जानकारी दी. सांसद ने केंद्रीय मंत्री को रांची के रातू रोड में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर की प्रगति से अवगत कराया और इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने से संबंधित आग्रह पत्र भी सौंपा. केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस सुझाव को सहर्ष स्वीकार किया है. इस पर सकारात्मक पहल करने की बात गडकरी ने कही है.

काम 25% पूरा किया जा चुका है

सांसद ने अपने पत्र में मंत्री को बताया कि झारखंड की राजधानी रांची के अति व्यस्ततम रातू रोड में 533 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रगति पर है. एलिवेटेड कॉरिडोर का काम 25% पूरा किया जा चुका है. कॉरिडोर अब धीरे-धीरे अपना आकार ले रहा है. सांसद ने मंत्री को बताया कि ट्रैफिक जाम की समस्या से विगत कई दशक से लोग जूझ रहे थे, उस समस्या का समाधान भी इस कॉरिडोर के निर्माण से हो जाएगा. इसे भी पढ़ें – बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-incident-cbis-closure-report-accepted-relatives-of-the-deceased-filed-protest-petition/">बकोरिया

कांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार, मृतक के परिजनों ने दाखिल की प्रोटेस्ट पिटीशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही