Search

 
 
 

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मिले संजय सेठ, सांसद खेल महोत्सव के लिए किया आमंत्रित

 
 Ranchi : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की. श्री सेठ ने उन्हें 20,21 व 22 सितंबर को रांची में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. बताते चलें कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा से रांची में भव्य सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें रांची लोकसभा के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया था.

झारखंड ओलंपिक संघ की देखरेख में होगा आयोजित

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन झारखंड ओलंपिक संघ की देखरेख में आयोजित किया जायेगा, जहां देश के प्रतिष्ठित कोच उपलब्ध रहते हैं जो प्रतिभाशाली बच्चों की प्रतिभा का चयन कर उन्हें राज्य और देश के लिए खेलने को तैयार करते हैं. केंद्रीय मंत्री सेठ की इस पहल पर पिछली बार सैकड़ों बच्चों की प्रतिभा सामने आयी थी. आज वह बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं. इसी सोच के साथ 2024 में भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 20,21,22,सितंबर को रांची में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एथलेटिक्स, बुशु, फेर्निशिंग, रेसलिंग, कबड्डी, महिला हॉकी, महिला क्रिकेट, योगा, तीरंदाजी, मलखव, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, महिला फुटबॉल सहित अन्य खेलों को शामिल किया गया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही