Search

 
 
 

संजय सेठ ने सीएम हेमंत की उम्रसीमा को लेकर उठाए सवाल

 
Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सीएम हेमंत सोरेन की उम्रसीमा को लेकर सवाल उटाए हैं. मीडिया से बातचीत में कहा कि हेमंत सोरेन ने 2019 के शपथ पत्र में अपनी जो आयु बताई और 2024 के शपथ पत्र में जो आयु बताई उसमें 7 साल का अंतर है. आखिर 5 साल में कोई आदमी 7 साल बाद कैसे हो सकता है. ऐसा करके मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को भी ठगने और धोखा देने का काम किया है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/aman-srivastava-gang-denies-involvement-in-extortion-case-of-rs-5-crore-from-builder-in-ranchi/">रांची

में बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मामले में अमन श्रीवास्तव गिरोह ने संलिप्तता से किया इनकार

पांच साल तक धोखा देने का किया काम

हेमंत सरकार ने 5 साल सिर्फ ठगने और धोखा देने का काम करती रही. रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा. सुरक्षा के नाम पर व्यवसायियों को ठगा. पढ़ाई-लिखाई के नाम पर छात्रों को ठगा. सुरक्षा और विकास के नाम पर महिलाओं, ग्रामीण और शहरी लोगों को ठगा. महिला अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई. आदिवासियों के नाम पर आदिवासियों को ठगा, पत्रकार कल्याण के नाम पर पत्रकारों को ठगा. अब चुनाव आयोग को भी ठगने का काम किया. हेमंत सोरेन की यह सरकार ठगों की सरकार है. राज्य को ठगने का इस सरकार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया. चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई भी करना चाहिए. इसे भी पढ़ें - राजनीतिक">https://lagatar.in/jharkhand-will-be-buzzing-with-the-arrival-of-political-stars-modi-shah-rahul-and-kharges-visit/">राजनीतिक

सितारों के आगमन से गुलजार होगा झारखंड, मोदी, शाह, राहुल व खरगे का दौरा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही