Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संजय श्रीवास्तव बने प्रधान मुख्य वन संरक्षक

Ranchi : भारतीय वन सेवा के 1989 बैच के अधिकारी संजय श्रीवास्तव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, झारखंड बनाया गया है. इससे पहले वे प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह कार्यकारी निदेशक बंजर भूमि विकास बोर्ड के कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे. इन्हें पे मैट्रिक्स लेवल 17 के पद पर पदस्थापित किया गया है. संजय श्रीवास्तव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाए जाने को लेकर वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है. संजय श्रीवास्तव को इससे पहले जून 2022 में विशेष परियोजना के मुख्य वन संरक्षक से प्रोन्नति देकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह बंजर भूमि विकास बोर्ड के कार्यकारी निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया था. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-footballer-dies-due-to-high-tension-wire/">रांची

: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से फुटबॉलर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही